अब 5-12 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन , डीसीजीआई ने दी मंजूरी मंजूरी

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया
अब 5-12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन  की डोज दी जाएगी। ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ( डीसीजीआई ) ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। इसके तहत 5-12 साल के बच्चों को बायोलॉजिकल ई की कार्बेवैक्स व 6-12 साल के बच्चों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। वहीं 12 साल से अधिक उम्र के किशोरों को जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव डी के दो डोज दिए जाएंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह अहम जानकारी दी । सूत्रों के अनुसार भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की डोज बच्चों को दी जाएगी। डीसीजीआई ने कुछ शर्तों के साथ 6 से 12 साल के आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन, कोवैक्सीन को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है।
पिछले ही सप्ताह  डीसीजीआई की विषय विशेषज्ञ समिति ने स्कूलों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 6 से 12 सालों के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए  डीसीजीआई के पास भेजा गया था। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए डीसीजीआई के पास भेजा गया था।
शुरुआत में वयस्कों को दी जाने वाली कोवैक्सीन फिलहाल 15-18 साल के आयु वर्ग को दी जा रही है। बता दें कि 15-18 साल के आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को जनवरी में मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 16 मार्च से 12 साल के अधिक उम्र वालों के लिए कार्बेवैक्स के डोज की शुरुआत की गई।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...