अब तक की बड़ी खबर- कांगड़ा में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की हुई मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल

मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग उपमंडल कांगड़ा में स्थित क्षेत्र वीरता के पास एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि मृतक को गाड़ी से निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला से कांगड़ा आ रही कार वीरता के पास सीधे पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्ष दरशीयों के अनुसार कार की पेड़ से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि मौके पर ही कार चालक की मृत्यु हो गई।

कांगड़ा ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भिजवाया, मृतक की पहचान 20 वर्षीय शान शर्मा कांगड़ा निवासी के रूप में हुई है।

क्या रहा हादसे का कारण

बताया जा रहा है कि कार की स्‍पीड अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ है। कार चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सीधे पेड़ के साथ टक्‍कर हो गई। कार में सिर्फ चालक ही सवार था। इसके अलावा अन्‍य कोई सवारी नहीं थी।

क्या कहतें हैं थाना प्रभारी

उक्त मामले की जानकारी देते हुए कांगड़ा थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया कि आईपीसी की धारा 279,304 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उक्त युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...