अफगानिस्तान में भूकंप से 250 लोगों की मौत; 150 घायल

--Advertisement--

Image

काबुल – व्यूरो रिपोर्ट

अफगानिस्तान में मंगलवार की रात आए भीषण भूकंप में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गई। उन्होंने कहा कि भूकंप से सर्वाधिक पक्तिका प्रांत में तबाही हुई है। वहां मलबे और बर्बाद घरों के दृश्य काफी भयावह नजर आते हैं।

बीबीसी ने एक स्थानीय सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा कि मरने वालों की संख्या 250 से अधिक होने की आशंका है। इस प्राकृतिक आपदा में 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बख्तर न्यूज एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि कल रात पक्तिका और खोस्त प्रांत में आए भूकंप में 280 लोगों की जान चली गई और 600 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है।

तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्विटर पर कहा कि दुर्भाग्य से, कल रात पक्तिका प्रांत के चार जिलों में भीषण भूकंप आया, जिसमें हमारे सैकड़ों देशवासी मारे गए और घायल हुए। साथ ही कई घर नष्ट हो गए।

उन्होंने कहा कि हम सभी सहायता एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि आगे की तबाही को रोकने के लिए तुरंत क्षेत्र में टीमें भेजें। बीबीसी ने अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे के हवाले से कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 51 किमी की गहराई में स्थित था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...