अनुशासन में रहे प्रदेश के पुलिसकर्मी, डीजीपी ने दिया आदेश

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

अपनी मांगों को लेकर अड़े प्रदेश के पुलिसकर्मियों को प्रदेश के डीजीपी ने अनुशासन में रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा है कि पुलिसकर्मी अनुशासन में रहे और अपनी मांगों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से बचे।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को पुलिस हेड क्वाईर के जरिए अपनी मांग के सामने रखने के लिए कहा है। वहीं, मेस में खाना खाने को लेकर लौटने की भी अपील की है और रूटीन पर लौटने की बात कही है।

बता दें कि प्रदेश में गत दिवस हुई जेसीसी की बैठक के बाद पुलिस कर्मियों ने विरोध स्वरूप मैस का खाना छोड़ दिया। जिससे प्रदेश सरकार में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों के इस विरोध के चलते ही रविवार को सीएम जयराम ठाकुर ने नाराज पुलिस कर्मचारियों को बैठक के लिए बुला लिया।

यह उच्च स्तरीय बैठक शिमला में ओक ओवर में हुई। सीएम ने वित्त सचिव और अन्य अधिकारियों को के साथ बैठक की। इस दौरान डीजीपी संजय कुंडू और कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...