अनुशासनहीनता व्यवहार के चलते मेंहदोबाग स्कूल के प्रिंसिपल मुरली मनोहर गुप्ता निलंबित

--Advertisement--

अनुशासनहीनता व्यवहार के चलते मेंहदोबाग स्कूल के प्रिंसिपल मुरली मनोहर गुप्ता निलंबित

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जनपद के पच्छाद ब्लॉक स्थित मेंहदोबाग वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल मुरली मनोहर गुप्ता को राज्य सरकार द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों में बताया गया कि अनुशासनहीनता के व्यवहार के चलते उन पर यह कार्रवाई की गई है।

मेंहदोबाग ग्राम पंचायत और अन्य विभागीय रिपोर्ट्स में मुरली मनोहर गुप्ता के अभद्र व्यवहार और कार्यशैली की शिकायतें दर्ज की गई थीं। इन शिकायतों के आधार पर उच्च शिक्षा निदेशक ने अपनी रिपोर्ट में विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बचाने के लिए उन्हें स्कूल से हटाने की सिफारिश की थी। हाल ही में विद्यालय की डीपी और अन्य शिक्षकों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निलंबित प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे और उनकी विवादास्पद कार्यशैली का खुलासा किया था।

गौरतलब है कि प्रिंसिपल मुरली मनोहर गुप्ता पर पहले भी सोलन के जीएसएसएस मानपुरा स्कूल में अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते चार्जशीट जारी की गई थी। वहीं निलंबन के दौरान मुरली मनोहर गुप्ता का मुख्यालय शिमला स्थित प्राथमिक शिक्षा निदेशालय रहेगा।

आदेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि वे मुख्यालय छोड़ने के लिए पूर्व अनुमति प्राप्त करें। यह आदेश हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी किया गया। इसके साथ ही निलंबन के दौरान संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...