अनुराग ठाकुर के स्वागत के लिए भाजपा ने बनाई कमेटियां, 20 अगस्‍त को होगी जन आशीर्वाद रैली

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की 20 अगस्त को होने वाली जन आशीर्वाद रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरों शोरों से तैयारी शुरू कर दी है। जन आशीर्वाद यात्रा 20 अगस्त को श्री नयनादेवी विधानसभा मंडल के नम्होल में साढे़ 12 बजे प्रवेश करेगी। नम्होल में अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उसके पश्चात नौणी चौक पर स्वागत किया जाएगा तथा बाद में बिलासपुर में जनसभा होगी। बिलासपुर के बाद घागस व बरमाणा में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया जाएगा और उसके पश्चात यह यात्रा मंडी जिला में प्रवेश करेगी।

इस संबंध में बिलासपुर भाजपा की जिलास्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व हिमाचल सरकार में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा और जन आशीर्वाद यात्रा के सह संयोजक सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्वतंत्र सांख्यान व सुमित सुमित शर्मा ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। सभी जिला भाजपा के प्रमुख नेता केंद्रीय मंत्री के साथ रहेंगे। बिलासपुर में यात्रा को सफल बनाने के लिए संयोजक जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान तथा सह-संयोजक आशीष ढिल्लो होंगे। रूट का संयोजक रामकुमार शर्मा को बनाया गया है जबकि नवीन शर्मा सह- संयोजक होंगे।

कांगड़ा में अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया जाएगा

जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत 22 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर धर्मशाला से कार्यक्रम शुरू करके कांगड़ा होते रानीताल से देहरा जाएंगे। भाजपा मंडल कांगड़ा अनुराग का भव्य स्वागत करेगा। उनके स्वागत के लिए भाजपा मंडल कांगड़ा ने सोमवार को बैठक की।

इसमें पूर्व विधायक संजय चौधरी, यात्रा संसदीय प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, मंडल अध्यक्ष सतपाल सोनी, किशोरी लाल, देवी लाल, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी, विद्यासागर चौधरी, सुदेश काका, अनुराधा, रजनीश व मोना आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...