अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, डॉक्टर की मौके पर मौत

--Advertisement--

अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, डॉक्टर की मौके पर मौत

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरी। हादसे में जिला शिमला के घणाहट्टी निवासी डॉक्टर चंदन (39) पुत्र स्व. सोमदत्त की मौके पर ही मौत हो गई।

यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे कुनिहार-कुफ्टु मार्ग पर ऊंचा गांव के समीप हुई। कार के गिरने की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस थाना कुनिहार को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर चंदन के शव को नागरिक अस्पताल कुनिहार पहुंचाया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर चंदन पूर्व में अर्की उपमंडल के कुनिहार और बसन्तपुर सहित अन्य अस्पतालों में सेवाएं दे चुके थे तथा वर्तमान में जिला शिमला के किसी अस्पताल में तैनात थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...