अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

प्रदेश में सड़क हादसे लोगों की मौत का कारण बन रहे है। वहीं ताजे समाचार मुताबिक जुब्बल थाना क्षेत्र के तहत भोलाड़ इलाके में एक कार के गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक नेपाली मूल का व्यक्ति भी शामिल है। तीनों भोलाड़ गांव के ही रहने वाले हैं।

पुलिस सूत्रों से जानकारी मुताबिक हादसा शनिवार देर शाम 8 बजे के करीब जीरो कैंची नामक स्थान पर हुआ। कार में 3 लोग सवार थे और इनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अरुण पुत्र केसर, 40 वर्षीय राम लाल पुत्र बली राम और नेपाली मूल का 52 वर्षीय नरेंद्र पुत्र परवीर के रूप में हुई है।

कार को अरुण चला रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं इस हादसे को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...