अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के राख-बिंदला संपर्क मार्ग पर एक टिप्पर खाई में गिर गया। हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान बचाई। मृतक पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार बुधवार को चालक टिप्पर लेकर राख-बिंदला मार्ग पर जा रहा था। जब वह अरडी कहू के समीप टिप्पर सड़क के एक किनारे पार्क करने लगा तो अचानक टिप्पर अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

इस दौरान चालक के साथ सवार अन्य व्यक्ति दरवाजा खोलकर कूद गया, जिस कारण उसकी जान बच पाई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया व हादसे को लेकर पुलिस को भी सूचित किया।

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...