अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार, ITBP के जवान की मौत

--Advertisement--

अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार, ITBP के जवान की मौत

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार के खड्ड में गिरने से ITBP जवान की मौत हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी का जवान मोहन सिंह स्विफ्ट कार में नोगली से दयोटन ITBP कैंप की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दयोटन में रात करीब 10 बजे कार जब सूद प्लांट मिक्सचर के समीप पहुंची तो जवान ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार लुढ़ककर नोगली खड्ड में जा गिरी।

हादसे में जवान बुरी तरह जख्मी हुआ। कार सवार दूसरे व्यक्ति को हल्की चोटें लगी जिसने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को गंभीर अवस्था में रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मंडी जिला के कोटली निवासी मोहन सिंह (34) पुत्र तारा चंद के तौर पर हुई है।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा के बोल

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार सवार तिली लाल निवासी दत्तनगर रामपुर की तहरीर पर आईपीसी की धारा 279,337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...