अध्यापक ने बेरहमी से कर डाली छात्र की पिटाई! बाजू सहित टांग और पीठ पर आईं चोटें

--Advertisement--

अध्यापक ने बेरहमी से कर डाली छात्र की पिटाई! बाजू सहित टांग और पीठ पर आईं चोटें

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आते सरकार स्कूल अंबोया में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की अध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई के चलते पीड़ित छात्र की बाजू, टांग और पीठ पर चोट के निशान पड़ गए हैं, जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार छात्र जब कक्षा में मौजूद था तो किसी बात को लेकर अध्यापक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली। जब पीड़ित छात्र घर पहुंचा तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पीड़ित छात्र के पिता ने पुरूवाला थाना में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि उक्त अध्यापक पहले भी ऐसे कृत्यों को अंजाम दे चुका है, लेकिन न तो स्कूल प्रशासन और न ही शिक्षा विभाग ने इस पर कोई संज्ञान लिया है। वहीं अध्यापक की पिटाई के बाद छात्र के मन में भय का माहौल है और वह स्कूल जाने से डर रहा है।

उधर, जब स्कूल प्रबंधन से इस बात को लेकर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कार्यों में व्यवस्ता का हवाला दिया गया तथा पीड़ित छात्र के परिजनों को स्कूल में बुलाने की बात कही है। वहीं पीड़ित छात्र के पिता ने मांग की है कि उक्त अध्यापक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि किसी और बच्चे को इस तरह हिंसा का शिकार न होना पड़े।

वहीं छात्र की पिटाई करने वाले अध्यापक की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...