अधिकारी पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप

--Advertisement--

विरोध करने पर नौकरी से निकालने की देता था धमकी

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

थाना सदर में आउटसोर्स पर तैनात एक महिला कर्मचारी ने अपने विभाग के अधिकारी के विरुद्ध छेड़छाड़ करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपित अधिकारी पिछले दो साल से उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है।

बहानों से अपने कमरे में बुलाता था आरोपित

आरोपित के विरुद्ध सितंबर, 2022 में भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उस समय आरोपित अधिकारी ने माफी मांगी थी। इस पर दाेनों का समझौता हो गया था। आरोप लगाया कि इसके बावजूद भी आरोपित अधिकारी विभिन्न बहानों से सरकारी काम के लिए अपने कमरे में बुलाता है और उसके शरीर हो जानबूझकर छूने का प्रयास करता है।

की जा रही मामले की छानबीन

विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देता है। आरोपित अधिकारी के विरुद्ध उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि आरोपित अधिकारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...