अढ़ाई किलो चरस के साथ हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 03 मार्च – अजय सूर्या

जिला पुलिस ने चरस तस्करी करने वाले एक और व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार सैंज पुलिस थाना की टीम ने एनएच-305 औट-लुहरी में धामन ब्रिज के पास नाका लगा रखा था।

इस दौरान शक के आधार पर एक टैक्सी (HP-01K 7535) की तलाशी ली गई, जिसमें सवार एक व्यक्ति के पास से 2 किलो 603 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति की पहचान संजू (40) पुत्र गोपी चंद निवासी करनाल हरियाणा के रूप में हुई है।

एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...