अडानी समूह को बचाने में लगी है केंद्र सरकार, संसद में भी नहीं कर रही कोई चर्चा : कौल सिंह

--Advertisement--

Image

मंडी, 7 फरवरी – अजय सूर्या

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार व अडानी समूह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि अडानी समूह की कंपनियों ने एलआईसी और एसबीआई का हजारों करोड़ों रुपए निवेश किए हैं।

धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी अडानी समूह के हजारों करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति, खातों में घोटाले व गड़बड़ी की जांच कराने की मांग कर रही है।

मंडी जिला में भी कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार व अदानी समूह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर और जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में एलआईसी व एसबीआई बैंक के बाहर यह धरना  प्रदर्शन किया।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन के दौरान देश की संपत्ति को चंद मित्रों को लुटाने के गंभीर आरोप केंद्र की मोदी सरकार पर लगाए हैं। धरना प्रदर्शन के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अडानी समूह ने स्टॉक मार्केट में हेराफेरी की है।

उन्होंने अडानी समूह पर एलआईसी व एसबीआई के लाखों करोड़ों रुपए हड़पने के भी आरोप लगाए। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एलआईसी व एसबीआई को बचाने की कोशिश कर रही है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार अडानी समूह को बचाने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार संसद में इस विषय पर चर्चा करने में आनाकानी कर रही है, जिससे जाहिर होता है कि दाल में कुछ काला है और जिसकी जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार है। केंद्र सरकार व अडानी समूह के कारण आज निवेशकों का हजारों करोड़ रुपये डूबने की कगार पर है।

ये रहे उपस्थित

इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी महासचिव चेतराम  ठाकुर, पूर्व विधायक सोहनलाल ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी चंपा ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉक अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...