अज्ञात वाहन सवार दुकानदार को रौंदकर फरार, दुकान से पैदल घर जा रहा था व्यक्ति

--Advertisement--

दुकानदार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने मामला किया दर्ज 

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में सोमवार रात्रि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुकानदार 60 वर्षीय महिंद्र सिंह की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक व्यक्ति को टक्कर मारकर मौक से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक नगरोटा बगवां के हनुमान मंदिर के समीप महिंद्रा बैग हाउस की दुकान करने वाले महिंदर सिंह पुत्र जोड़ा राम दीवान बाग निवासी नगरोटा बगवां रात लगभग साढ़े आठ बजे हादसे का शिकार हुए।

वह दुकान को बंद कर पैदल अपने घर जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मारने से वह सड़क पर जख्मी हालत में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां उपचार के लिए पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज टांडा के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

महिंदर सिंह की नगरोटा बगवां में महिंद्रा बैग हाउस नाम से दुकान थी। उन्होंने गरीब परिवार से होने के बावजूद कड़ी मेहनत कर एक छोटी सी दुकान से अपना व्यापार शुरू किया और धीरे धीरे अपने बच्चों के साथ मिलकर अपना एक नाम भी शहर में बनाया था।

वह कई स्कूलों के लिए बैग बनाते थे और बैग का नाम एक नामी ब्रांड बन गया था। इनके जाने से अवश्य नगरोटा बगवां में महनती, लग्न से कार्य करने वाले मिलनसार व्यक्ति की कमी खलेगी। महिंद्र सिंह के तीन लड़के हैं, इनमें एक अपने स्वर्गीय पिता के साथ दुकान पर काम करता है। दूसरा लड़का दिल्ली में किसी निजी कंपनी व तीसरा लड़का एचआरटीसी में काम करता है।

थाना प्रभारी नवनीत सैनी के बोल

उधर नगरोटा बगवां के थाना प्रभारी नवनीत सैनी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि अज्ञात वाहन चालक के बारे में कोई जानकारी पुलिस को लग सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक देह स्वजनों को सौंप दी गई है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...