अचानक स्कूटी के आगे आया आवारा बैल, 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 05 फरवरी – अमित शर्मा 

थाना अंब के तहत नंदपुर के नजदीक एक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर नंदपुर के नजदीक से गुजर रहा था। इसी दौरान नंदपुर के नजदीक पहुंचते ही एक आवारा बैल स्कूटी के आगे आ गया।

हादसे के दौरान घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया।जहां व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान प्रकाश चंद(44) , पुत्र उद्यम चंद, निवासी त्यार, बंगाणा के रूप में हुई है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...