अग्नि पीड़ित परिवार को कार सेवा दल संस्था द्वारा दिया गया जरूरत का सामान

--Advertisement--

Image

कुल्लू – मनदीप सिंह ढांग

सैंज घाटी के गड़ा पार्ले पंचायत के गांव में रहने वाले 29 वर्षीय जितेंद्र सिंह का पिछले 28 फरवरी को अचानक रात को मकान में आग लगने से भाई मंजिला मकान जिसमें 4 कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि कुछ भी सामान निकाल नहीं पाए। सारे कागजात, कैश, ज्वेलरी, सभी जलकर राख हो गई।

जितेंद्र पंचायत में वाटर गार्ड का काम करके अपनी पत्नी व तीन बच्चों का गुजारा जैसे तैसे कर रहा था। अचानक आग लगने से बच्चों की किताबें सब कुछ जलकर स्वाह हो गया। गांव के रहने वाले लोगों, रिश्तेदारों द्वारा भी थोड़ी बहुत मदद हुई है। सरकार ने भी फौरी राहत के तौर पर ₹20,000 दिए हैं। आशियाना जलने के बाद घर के नजदीक छोटा सा शेड डालकर रहने को मजबूर है। अपने भेड़ ,बकरी ,गाय भी उसी शेड के अंदर ही रह रही है।

जितेंद्र में आग लगने की जानकारी कार सेवा दल के प्रभारी महेंद्र पाल सारा द्वारा संस्था को दी। संस्था द्वारा आज परिवार को कुल्लू बुलाकर सामान रखने के लिए बड़ी पेटी,राशन बॉक्स, तंदूर ,कंबल, तलाई, रजाई ,चटाई रसोई का सारा सामान, इत्यादि परिवार को सौंप दिया गया। परिवार जल्दी से अपना आशियाना बना दे इसके लिए भी संस्था पर्यत्न करेगी और आगे भी जरूरत पड़ने पर मदद की जाएगी।

ये रहे मोजुद

इस नेक कार्य में उपस्थित रहे कार्य सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह, रामप्रसाद शर्मा, अमित शर्मा, दुनी चंद ,महेंद्र पल्सरा, जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...