अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 22 मार्च से शुरू हाेगी भर्ती…इन 3 जिलों के युवा लेंगे भाग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी कर्नल गौतम निशान्त ने   सूचित किया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की वर्ष 2025-26 की भर्ती दिनांक 22 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक ट्रेनिंग ग्राउंड, थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन पंडोह, मंडी (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

इस में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के लिखित परीक्षा वर्ष 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग लेंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर इशू कर दिए गये हैं। अपने पंजीकृत ई मेल और joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई गयी तिथि के अनुरूप ट्रेनिंग ग्राउंड,  थर्ड   इंडिया रिजर्व बटालियन पंडो में भर्ती रैली के लिए आना सुनिश्चित करेंगे । भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती रैली संबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अपेक्षित दस्तावेज अपने साथ लाना सुनिश्चित करें एवं निर्धारित भर्ती तारीख और समय के मुताबिक रैली के लिए पहुचें।

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वो आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस मंडी में संपर्क कर सकते हैं उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...