अग्निपथ पथ योजना से अग्निवीर भर्ती प्राथमिकता से बंद करेगी भारतीय जवान किसान पार्टी- वैटरन बालक राम शर्मा

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी व हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष और हिमाचल वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भारतीय जवान किसान पार्टी सत्ता में शामिल होती है तो अग्निपथ पथ योजना से अग्निवीर सैनिक बनाकर सेना में भेजना भारतीय सेना के अस्तित्व को खत्म करने का प्लान को पुरा नहीं होने देंगें।

अग्निपथ पथ योजना को प्राथमिकता से निरसस्त किया जाएगा और जो भी अभी सरकार बनती है, उस सरकार को अग्निवीर योजना को तुरंत निरसस्त करने की मांग करेंगे। ये देश को कमज़ोर करना देश के रक्षा सुरक्षा से खिलवाड़ है। इसे हम सब देश के वेटरन्स मिल कर इस अग्निवीर योजना को सफल नहीं होने देंगें।

ये सेना को कमज़ोर करना एक उदेश्य है। वाहिया ताकतें हावी होकर देश को चैन से बैठने देगें भारतीय सेना विश्व युद्धों का इतिहास बदल जाएगा। जो भारतीय सेना विश्व में नंबर वन पर जानी जाती है इस रिकार्ड को बदलने नहीं देंगें चाहे बलिदान क्यों न देना पड़े।

प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने आगे बताया कि हमारे देश में सभी सम्मानित पूर्व सैनिकों के लिए गर्व की बात होनी चाहिए की हमारे सैनिक भाई को पहली बार चुनाव लड़ने का सौभाग्य मिला है। सैनिकों की जीत होगी मेरी नहीं ये जीत देश के सैनिकों की जीत होगी ये आपकी एकता और ताक़त की जीत होगी।

सैनिक भाईयो सोचो अगर आपको किसी नेता को मिलना पड़ता है तो पहले समय लेना पड़ता है। अगर आप अपने भाई को विजय दिलाओगे तो आपको समय नहीं लेना पड़ेगा आपको सीधे मिलने का गर्व होगा वेटरन्स साथियों देश की इज्जत का सवाल है। सैनिकों की इज्जत को बचाना है।

जैसे मणिपुर में हुआ सैनिक की फैमली को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया गया, फिर बलात्कार किया गया, फिर टुकड़े टुकड़े करके दफनाया गया। क्या सैनिक का खून उबाला नहीं खायेगा। जिसके खून में फौजी धर्म का ख़ून होगा वो अपने भाई को इज्जत बचाने के लिए वोट देगा।

साथियों आज समय को नहीं सम्भाल सकते तो पछताओगे कैंटीन भी बन्द करने की तैयारी है। जागो अपने खून जैसे रिस्ते वाले भाईयों जहां से कोई भारतीय जवान किसान पार्टी के उम्मीदवार को विजय दिलवाना है। ये फौजी भाईयों धर्म को बचाना है लोकतंत्र को बचाना है संविधान को बचाने के लिए आगे बढ़ना होगा ये आदेश नहीं सैनिकों की इज्जत का सवाल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...