अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोमवार से प्रदेशभर में शुरू करेगी हल्ला बोल आंदोलन

--Advertisement--

शिमला, 25 मार्च – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सोमवार से प्रदेशभर में हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राहुल गांधी के साथ हुए घोर अन्याय के खिलाफ देशभर में कांग्रेस सोमवार से हल्ला बोल आंदोलन शुरू कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता जल्द बाजी में सरकार के दबाव में रद्द की गई है।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाना भाजपा की छोटी मानसिकता और जनादेश का अपमान है। उन्होंने कहा  कि सूरत कोर्ट में मानहानि के फैसले के खिलाफ कांग्रेस शीर्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश की कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का कोई भी षडयंत्र राहुल गांधी के भारत बचाओ व संविधान बचाओ के संकल्प को कमजोर नही सकता।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि वह न तो देश की आवाज दवा सकते है और न ही कांग्रेस की। उन्होंने कहा कि देश भाजपा के अलोकतांत्रिक व तानाशाही रुवेये को देख रहा हैं।

उन्होंने कहा है कि अडानी मामले से लोगों का ध्यान हटाने के लिये राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोकने के लिए उन्हें संसद से बाहर किया गया है पर कांग्रेस उनकी आवाज और इस मामले की जेपीसी जांच की मांग और भी प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस देश के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नही करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...