अकाल तख्त एक्सप्रेस में शराबी टीटीई ने महिला पर की पेशाब, गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

--Advertisement--

Image

अमृतसर से कोलकाता जा रही एक ट्रेन में महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। नशे की हालत में एक टीटीई ने महिला के सिर पर पेशाब कर दी।

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू

अमृतसर से कोलकाता जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस में एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। ट्रेन में नशे में धुत एक टीटीई ने रविवार रात एक महिला के सिर पर पेशाब कर दिया।

महिला के शोर मचाने पर उसके पति ने टीटीई को पकड़ लिया। वह नशे में धुत था। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर यात्री की शिकायत पर टीटीई को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जीआरपी चारबाग के इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम के मुताबिक, अमृतसर निवासी राजेश अपनी पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के ए वन कोच में यात्रा कर रहे थे।

रात को करीब 12 बजे जब उनकी पत्नी अपनी सीट पर आराम कर रही थीं तब नशे में धुत टीटीई मुन्ना कुमार ने महिला के सिर पर पेशाब कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...