अंबाला में मामा के घर पहुंचा नाहन से लापता ‘कर्मवीर शर्मा’

--Advertisement--

नाहन, 30 अगस्त – नरेश कुमार राधे 

27 अगस्त की रात से लापता 43 वर्षीय कर्मवीर शर्मा पुत्र धर्म प्रकाश बुधवार शाम को हरियाणा के अंबाला में मामा के घर पहुंच गया।

हालांकि, ये जानकारी आने में समय लगेगा कि वो 27 की रात से 30 अगस्त तक कहां था। फिलहाल परिवार कर्मवीर पर कोई दबाव नहीं डालना चाहता।

कर्मवीर के वीरवार सुबह तक घर पहुंचने की सूचना धर्म प्रकाश को उनके जीजा ने फ़ोन पर दी। साथ ही चिंता न करने की बात भी कही।

फिलहाल ये भी नहीं पता चला है कि अचानक ही वो मामा के घर कैसे पहुंच गया। कच्चा टैंक के रहने वाले कर्मवीर शर्मा के लापता होने के बाद समूचा परिवार व रिश्तेदार तलाश के लिए भटक रहे थे।

ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई कर चुके कर्मवीर के मिल जाने से परिवार ने राहत की सांस ली है। बता दें कि कर्मवीर की मां चल-फिरने में असमर्थ है।

इस मामले में कच्चा टैंक पुलिस ने 28 अगस्त की दोपहर रपट दर्ज की थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शाम 4 बजे के आसपास कर्मवीर अंबाला में मामा के घर पहुंचा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...