अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज, 460 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

--Advertisement--

Image

वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 19 टीमों के 460 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 10 टीमें महिलाओं की हैं। 

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले के अंदरौली स्थित गोबिंद सागर झील में 22वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का वीरवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की पुलिस, एसएसबी, आटीबीपी, सीआरपीएफ और बीएसएफ की महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

चैंपियनशिप में रोइंग, क्याकिंग और कनोइंग इवेंट्स में महिला और पुरुष खिलाड़यों में प्रतिस्पर्धा होगी। इसमें 19 टीमों के 460 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 10 टीमें महिलाओं की हैं।

गोविंद सागर झील में नौ लेन का ट्रैक और फिनिशिंग प्वाइंट बनाया गया है। रोइंग इवेंट में 2000 मीटर और 500 मीटर के मुकाबले कराए जाएंगे।

क्याकिंग इवेंट में 1000 मीटर, 500 मीटर और 200 मीटर के लिए मुकाबले होंगे। कनोइंग इवेंट में 1000 मीटर, 500 मीटर और 200 मीटर के मुकाबले होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...