अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे कांगड़ा फोर्ट

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर पूरे भारतवर्ष में ऐतिहासिक जगहों पर योगा शिविर का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में कांगड़ा के ऐतिहासिक स्थल कांगड़ा फोर्ट में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर योगा शिविर का आयोजन किया गया। इस योगा शिविर में केंद्रीय शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे।

मुख्य अतिथि का यहां पहुंचने पर माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, माननीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया, माननीय सांसद किशन कपूर, माननीय राज्यसभा सांसद इन्दू गोस्वामी, भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद चेयरमैन रमेश बरार, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर और वाइस चांसलर केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला सत प्रकाश बंसल द्वारा स्वागत किया गया।

केंद्रीय विद्यालय के चांसलर द्वारा मुख्य अतिथि का टोपी, शॉल और छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग देकर अभिवादन किया। कांगड़ा फोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम को नोडल एजेंसी केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा केंद्रीय विद्यालय की ओर से बनाए गए समाचार पत्र और संस्कृत अनुवाद की हुई योगा किताब का अनावरण किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए। योग करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा योग करने के लिए कांगड़ा फोर्ट से अच्छी जगह और नहीं हो सकती चारों तरफ शांत वातावरण तथा मन को मोहने वाला दृश्य इसके बीच योगा करना अद्भुत अनुभूति है।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश योग के क्षेत्र में काम करके भी टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। उन्होंने कहा आने वाले समय में छात्रों के लिए शिक्षा के साथ-साथ जो छात्र योगा के क्षेत्र में भी हिस्सा लेंगे उन्हें उसका अलग से लाभ देने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों तथा स्कूल कॉलेज के छात्रों ने योगा शिविर में भाग लिया। सभी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर योग किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...