अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में केवल सिंह पठानियां होंगे मुख्य अतिथि

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां 30 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे।

उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि केवल सिंह पठानियां 31 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि केवल सिंह पठानियां 30 जुलाई को सांय डलहौजी पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव भी डलहौजी रहेगा।

केवल सिंह पठानियां 31 जुलाई को सुबह 9 बजे डलहौजी से भलेई माता मंदिर जाएंगे। उप मुख्य सचेतक भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात सुबह 11 बजे लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

वह सांय 8 बजे चंबा चौगान आएंगे तथा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगें। केवल सिंह पठानियां 1 अगस्त को सुबह चंबा से रैत (कांगड़ा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...