अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में चलेगा अपना पुस्तकालय संग्रह अभियान- ओम कांत ठाकुर

--Advertisement--

पुस्तकें दान करने के लिए इंदिरा मार्केट में स्थापित किया जाएगा कियोस्क।

मंडी – अजय सूर्या 

जिला प्रशासन मंडी 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में अपना पुस्तकालय संग्रह अभियान चलाने जा रहा है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी साहित्य और प्रतियोगिता से संबंधित पुरानी किताबों को पुस्तकालय में पढ़ने के लिए दान कर सकता है।

एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया मंडी में ने बताया कि उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार पुस्तकालय संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला भर में जहां जहां भी अपना पुस्तकालय खोलने की योजना है, उसके लिए यह पुस्तकें इकट्ठा की जा रही है।

इसके लिए इंदिरा मार्केट में कियोस्क स्थापित किया जाएगा। वहां जो भी लोग इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं वहां पर दान कर सकता है। उन्होंने आने वाली नई पीढ़ी के लिए इस अभियान मंें अधिक से अधिक पुस्तकें दान करने का आह्वान किया है।

पुस्तकें खरीदने के लिए मौद्रिक दान भी किया जा सकता है। जिला प्रशासन पुस्तकें दान करने वालों के लिए होम रिसीविंग की सुविधा भी देने जा रहा है। इसके लिए दानी को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

उन्होंने दानी सज्जनों से अनुरोध किया कि पुरानी पाठय पुस्तकें, अत्यधिक क्षतिग्रस्त पुस्तकें और तीन वर्ष से पुरानी प्रतियोगी पुस्तकों को दान न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...