अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए युवक युवतियों ने किया योगाभ्यास

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र चंबा के द्वारा भटियात ब्लॉक में स्वयंसेवी अनीता देवी ने रविवार को होवार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत 100 दिन काउंट डाउन योग कार्यक्रम आयोजित किया था।

आज उसके चलते स्थानीय युवक युवतियों ने योगाभ्यास किया। नेहरू युवा केंद्र भटियात की स्वयंसेवी अनीता देवी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान योग के गतिविधियां वृक्षासन, पादहस्तासन ,अनुलोम विलोम, चक्रासन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया।

अनीता देवी ने कहा योग से काया निरोग रहती है कई प्रकार की बीमारियां दूर रहती है, शरीर तंदुरुस्त बनता है। अनीता देवी ने कहा इस तरह के प्रोग्राम का आयोजन 21 जून तक निरंतर होता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...