अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर बजुर्ग महिलाओं को किया सम्मानित

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज शक्ति महिला मंडल के चिलामा के प्रधान मंति मीरा थापा के अगुवाई में एक छोटा से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होने अपने सभी महिला मंडल के सदस्यों के साथ आज अपने महिला मंडल भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष मे सभी गॉव की बजुर्ग महिलाओं को पुष्प औऱ स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।

इस मौके में महिला मंडल के प्रधान मीरा थापा के द्वारा एक रैली का भी आयोजन किया गया। रैली में स्लोगन औऱ बैनर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। मीरा थापा के द्वारा सभी लोगो को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभ कामना देते हुय महिला दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अंत में सभी महिलाओं ने मिलकर आपसी भाई चारे का भी संदेश भी दिया। इस मौके में महिलाओं के द्वारा नाच गाने का खूब आंनद लिया और अंत मे सभी आए हुये मेहमानों के साथ जल पान का इंतजाम भी किया गया।

अंत मे सभी महिलाओं के द्वारा भारत माता की जय के नारो के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। उसके बाद सभी महिलाएं ख़ुशी ख़ुशी अपने अपने घरों की ओर चल दिये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...