अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 17 को होगा टीम का चयन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन रविवार (17 मार्च) को पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अपने साथ अस्पताल या नगर परिषद से मिला जन्म प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली तथा आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि जिन खिलाडिय़ों की आयु 16 वर्ष से कम है वही, खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

यानी पहली सितंबर 2008 व इसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को तीन सौ रुपए प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी, जबकि आइआरडीपी से संबंधित खिलाडिय़ों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फीस नहीं ली जाएगी।

अमित कुमार ने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...