विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लिए कांगड़ा के 4 युवाओं का चयन

--Advertisement--

14 जून से उत्तराखंड में आयोजित होने वाले विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में लेंगे भाग

हिमखबर डेस्क

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आॅनलाइन प्रश्नोत्तरी कांगड़ा जिले के युवाओं का चयन हुआ है।

यह जानकारी देते हुए उप निदेशक मेरा युवा भारत धु्रव डोगरा ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लिए नूरपुर की तम्मना और राहुल, पालमपुर की दीपिका राणा और शगुन चैधरी का चयन हुआ है।

उन्होंने बताया कि चयनित युवा 14 जून से उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आयोजित होने वाले 7 दिवसीय विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में कांगड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, स्थानीय संस्कृति, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि कांगड़ा के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। ध्रुव डोगरा ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायक अनुभव की कामना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...