‘मोदी-मेलोनी-मेलोडी’ पर विपक्ष को लगी मिर्ची, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर छोड़े तीखे तीर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को दिए गिफ्ट पर देश में सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस को मेलोडी की मिठास कड़वी लगी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश में आर्थिक संकट का दौर चल रहा है और प्रधानमंत्री विदेशों में टॉफियां बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं और भाजपा नेता ताली बजा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री कुछ नहीं सिर्फ नौटंकी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा देश में आर्थिक तूफान है और हमारे प्रधानमंत्री टॉफियां बांट रहे हैं।

बता दे कि भारत और इटली के रिश्तों में मिठास का नया दौर शुरू हुआ है। मेलोडी है चॉकलेटी…टॉफी का यह विज्ञापन तो याद है न। यदि नहीं तो अब जान जाओगे। दरअसल, इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक खास तोहफा दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा कमा ली है।

मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है। यह गिफ्ट दोनों नेताओं की दोस्ती और भारत-इटली रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है। पांच देशों के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतिम पड़ाव इटली में है। यहां दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गिफ्ट पर जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उनके लिए गिफ्ट के तौर पर भारत की बेहद लोकप्रिय टॉफी मेलोडी लाए थे। मेलोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीएम मोदी द्वारा गिफ्ट की गई मेलोडी’ टॉफी की तारीफ कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...