महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच जनता को बड़ा झटका लगा है। भारत में तेल कंपनियों को पेट्रोल की कीमतों में इजाफा करना पड़ा है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कीमतें आज से ही देशभर में लागू हो गई हैं।

हालांकि नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन अगर ईरान और इजरायल, अमरीका के बीच युद्ध जल्द ही खत्म नहीं होता है, तो नॉर्मल पेट्रोल की कीमतें तो बढ़ेंगी ही, साथ ही गैस का भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा। हालांकि संयुक्त राष्ट्र, रूस सहित कई देशों ने अमरीका से आह्वान किया है कि युद्ध को अब यहीं समाप्त कर दिया जाए।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के इरविन रोड सर्विस स्टेशन पर आज से प्रीमियम पेट्रोल ‘एक्सपी95’ की कीमत 101.89 रुपए प्रति लीटर हो गयी है। पहले इसकी कीमत 99.89 रुपए प्रति लीटर थी।

सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 87.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। प्रीमियम डीजल एक्सजी की कीमत भी 91.49 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रखी गई है। इंडियन ऑयल के अलावा दूसरी कंपनियों भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की है।

लंबे समय बाद किसी भी तरह के पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे इसके दाम बढ़े हैं। बढ़ी लागत की भरपाई के लिए तेल विपणन कंपनियों में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाये हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...