नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। यह चयन शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया। ट्रायल में पूरे प्रदेश से आए 85 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।

चयनित खिलाड़ियों के लिए 2 हफ्तों के कैंप का आयोजन किया जाएगा और वहां से 18 सदसीय टीम का चयन होगा जो कोयम्बटूर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

हिमाचल हॉकी के चीफ सिलेक्टर अजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कि लंबे समय के बाद हॉकी टीम के चयन के लिए मंडी में ट्रायल हुए और यहां रिकार्ड 85 खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का विभिन्न स्तर पर ट्रायल लेने के बाद ही उनका चयन किया गया है।

वहीं, ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। नालागढ़ से आए खिलाड़ी धीरज कुमार और कुनालप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें इसी ट्रायल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाकर नेशनल खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस ट्रायल के लिए आयोजकों का आभार भी जताया।

बता दें कि इस बार हॉकी का जूनियर नेशनल तमिलनाडू के कोयम्बटूर में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल की हॉकी टीम के चयन की प्रक्रिया जारी है। मंडी में हुआ ट्रायल कोच आशीष सेन, कुनाल शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजकुमार, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार और खेम सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...