टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल की परीक्षा का शेड्यूल जारी

--Advertisement--

हमीरपुर 15 नवंबर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी मेडिकल पोस्ट कोड-25002 और टीजीटी नॉन मेडिकल पोस्ट कोड-25003 के पदों को भरने के लिए आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का शेड्यूल जारी कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि टीजीटी मेडिकल की परीक्षा 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। जबकि, टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि रोल नंबर और एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग के लिए परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे सभी उम्मीदवार अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि सभी उम्मीदवार अपने रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट, एसएमएस और अपनी ईमेल आईडी का स्टेटस चैक करते रहें। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी तक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार...

भारत व साऊथ अफ्रीका टी-20 मैच की सस्ती टिकटें बिकीं, मैच को लेकर दिल्ली से गग्गल हवाई सफर भी हुआ महंगा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में 14 दिसम्बर...