जनजातीय नायक भगवान विरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर भरमौर में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि  भाग लिया, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिला किन्नौर, लाहौल व स्पीति, चंबा के कलाकारों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास-बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि -कुलदीप सिंह पठानिया। 

चंबा, ( भरमौर) नवंबर 15 – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 5वें राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया। जनजातीय नायक भगवान विरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर उपमंडल मुख्यालय भरमौर  के हेलीपैड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता आंदोलन तथा जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण में दिए गए महान योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और सामाजिक शोषण के विरुद्ध संगठित संघर्ष कर जनजातीय समुदाय में जागृति पैदा की जो  राष्ट्र के स्वतंत्रता इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है।

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जनजातीय क्षेत्रों की चुनौतियों का समुचित समाधान एवं लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा इन क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास ही बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता आंदोलन के महान जननायक महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, विट्ठलभाई पटेल सहित अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान का भी स्मरण किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास की सुदृढ़ नींव प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने रखी जिसे वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में आगे बढ़ाते हुए नई दिशा प्रदान की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने कार्यकाल में जनजातीय क्षेत्रों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास को लेकर कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों,योजनाओं का उल्लेख करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए शुरू किए गए नवोन्मेषी कार्यक्रम आज राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल बन रहे हैं जो राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों की निरंतरता में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में  योगदान देने वाले अधिकरियों – कर्मचारियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला किन्नौर, लाहौल व स्पीति सहित चंबा के पांगी तथा भरमौर उपमंडलों की पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों ने खूब समां बांधा।

इस दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को लेकर प्रदर्शनी इकाइयां भी लगाई गई। इससे पहले अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने कार्यक्रम में स्वागत संबोधन रखते हुए जनजातीय उपमंडल भरमौर के तहत 1 से 14 नवंबर तक गौरव दिवस कार्यक्रम की निरंतरता में आयोजित की गईं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की।

ये रहे उपस्तिथ

अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, ब्रह्मानंद ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार सकलानी,वन अरण्यपाल राकेश कुमार, संयुक्त निदेशक जनजातीय विकास विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...