चीखते रहे मासूम, आंखों के सामने ओझल हो गया पिता, रावी नदी में नहाते समय अमित की डूबने से मौत; परिवार में पसरा मातम

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर रावी नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा चंबा शहर के बालू कस्बे के समीप हुआ। मृतक की पहचान अमित कुमार (पुत्र दलीप कुमार), निवासी मोहल्ला पक्काटाला (चंबा) के रूप में हुई है। वह स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था।

बताया जा रहा है कि रविवार को अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बालू कस्बे के समीप घूमने निकले था। इसी दौरान वह नहाने के लिए रावी नदी के किनारे पानी में उतर गया। नहाते समय अचानक अमित का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नदी के मुख्य और तेज बहाव की चपेट में आ गया।

किनारे पर खड़ी पत्नी और मासूम बच्चों ने जब अमित को डूबते देखा, तो उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक अमित पानी के तेज बहाव के साथ काफी आगे निकल चुका था।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से रावी नदी में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप अमित कुमार का शव पानी में तैरता हुआ बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक चंबा, विजय कुमार सकलानी के बोल

जिला पुलिस अधीक्षक चंबा, विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम: केवल सिंह पठानिया

रैंप योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यशाला आयोजित, युवाओं...

आकाश” का नया “आकाश” मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत स्टार्टअप फंड जारी

आकाश" का नया "आकाश" मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत...

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...