दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन में अचानक सांप घुस गया। दो दिनों से विभागीय कार्यालय में सांप ने डेरा जमाए रखा जिस वजह से पूरा स्टाफ डर के साए में समय बिता रहा था। सोमवार को सांप सीडीपीओ ऑफिस में पहुंच गया। यहां टेबल के नीचे इसका पता लगने के बाद स्टाफ कार्यालय से बाहर निकल गया।

बाद में फॉरेस्ट विभाग को सूचित किया गया। फॉरेस्ट विभाग की तरफ से पहुंचे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि यह रैट स्नेक था। इसकी लंबाई करीब पांच फीट के आस पास थी।

काले रंग के इस सांप को देखकर विभागीय कर्मचारी सहम गए थे। सोमवार को जब सांप पकड़ा गया तो कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में 100 हैल्परों की भर्ती, 5 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हैल्परों के 100 पदों...