खाद्य आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से बेचे जा रहे सिलैंडरों समेत पिकअप को पकड़ा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कुमारहट्टी में अवैध रूप से कमर्शियल सिलैंडर बेच रही चंडीगढ़ नम्बर की पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। इस पिकअप में करीब 19 किलोग्राम के 35 कमर्शियल सिलैंडर थे।

विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि परवाणू से सोलन की ओर जा रही एक पिकअप होटल व ढाबों वालों को अवैध रूप से सिलैंडर बेचते हुए जा रही है।

सूचना मिलते ही खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी गिरीश निस्टा व निरीक्षक हरीश शर्मा ने पिकअप को कुमारहट्टी के पास पकड़ लिया।

पिकअप के चालक व अन्यों लोगों से सिलैंडरों को यहां पर बेचने का लाइसैंस व अन्य दस्तावेज मांगे गए लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे।

इस पर विभाग के अधिकारियों ने धर्मपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने पिकअप व सिलैंडरों को जब्त कर लिया है।

विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इससे स्पष्ट है कि दूसरे राज्यों से हिमाचल में अवैध कमर्शियल सिलैंडर का कारोबार चला हुआ है। कोई बड़ा गिरोह इसके पीछे काम कर रहा है।

खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सरवन कुमार हिमालय ने बताया कि अवैध रूप से सिलैंडर बेच रही एक पिकअप को पकड़ा है। इसमें 35 सिलैंडर थे। धर्मपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी तक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार...

भारत व साऊथ अफ्रीका टी-20 मैच की सस्ती टिकटें बिकीं, मैच को लेकर दिल्ली से गग्गल हवाई सफर भी हुआ महंगा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में 14 दिसम्बर...