UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी क्षेत्र में डॉक्टर के रूप में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है।

इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में मेडिकल ऑफिसर के 1358 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। परीक्षा की तिथि दो अगस्त निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन:

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है…प्रथम (कम्प्यूटर आधारित परीक्षा): इसमें दो पेपर होते हैं, जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक पेपर 250 अंकों का होता है, जिसमें चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न विषयों से प्रश्न आते हैं।

द्वितीय (पर्सनल इंटरव्यू):

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवार की चिकित्सकीय समझ और प्रशासनिक क्षमता का आकलन किया जाता है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस पास होना अनिवार्य है। जो छात्र वर्तमान में अपनी इंटर्नशिप कर रहे हैं या एमीबीबीएस के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...