आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

--Advertisement--

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका।

हिमखबर डेस्क 

अगर आप भी 10वीं पास कर चुके हैं और आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। रेल मंत्रालय के अधीन आने वाली रेल व्हील फैक्टरी ने एक्ट अप्रेंटिस 2026 के तहत 192 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है।

सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको कोई भारी भरकम लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि आपका चयन आपकी मेरिट (10वीं के नंबरों) के आधार पर किया जाएगा। योग्य कैंडीडेट पहली अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता:

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही, एनसीवीटी द्वारा जारी किया गया नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानी आईटीआई होना चाहिए।

बिना परीक्षा होगा चयन:

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। रेल व्हील फैक्टरी प्रशासन 10वीं क्लास में आए नंबरों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। अगर दो उम्मीदवारों के नंबर एक जैसे होते हैं, तो जिस उम्मीदवार की उम्र ज्यादा होगी, उसे तरजीह दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल

  • फिटर 85
  • मशीनिस्ट 31
  • मैकेनिक मोटर व्हीकल 08
  • टर्नर 05
  • इलेक्ट्रीशियन 18
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 22
  • सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर 23
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...