Una Double Murder: बाप-बेटे की हत्या के मामले में पांचों आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा घटनाक्रम

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

जिला ऊना के हरोली के भदसाली गांव में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी देशदीप समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी से वारदात में इस्तेमाल राइफल अभी जब्त नहीं की गई है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोपियों को पकड़ने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता देशदीप जसवाल ने अपने ही गांव के एक परिवार के पिता और पुत्र को गोली मार दी थी।

इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। आरोपी ने एक अन्य युवक पर भी गोली दागी, जो बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी देशदीप और उसके साथ रहे आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया। चश्मदीदों से महत्वपूर्ण सुराग हासिल करने के बाद पुलिस ने वारदात में देशदीप का साथ देने वाले चार आरोपियों को देर रात ऊना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

उनसे पूछताछ के दौरान गोली चलाने वाले देशदीप के बारे में इनपुट एकत्र किए। इसके आधार पर मंगलवार सुबह देशदीप को भी ऊना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। बुधवार को शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

बता दें कि सोमवार को आरोपी ने संजीव कुमार (51) और उनके बेटे रविंद्र कुमार (26) निवासी वार्ड-1 लोअर भदसाली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों में देशदीप, रमेश चंद, ओम प्रकाश, हरदीप राणा, अनुज जसवाल शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...