OMICRON: दिल्ली में दो और संक्रमित, देश में 160 हुई ओमिक्रोन से ग्रसित मरीजों की संख्या

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

देश में ओमिक्रोन की रफ्तार बढ़ रही है। सोमवार को दिल्ली में ओमिक्रोन के दो और नए मामले आए हैं। इसी के साथ देश ओमिक्रोन से संक्रमितों की कुल संख्या 160 हो गई है।

दिल्ली में इस वायरस से संक्रमितों की सख्या 24 है, जबकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 केस हैं। दिल्ली में 24 संक्रमितों में 12 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 12 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि इससे लडऩे के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

केजरीवाल ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि ओमिक्रोन को लेकर अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ डीडीएमए की बैठक की गई, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई कि यह वायरस तेजी के साथ फैलता है लेकिन इसके लक्षण बहुत हल्के हैं और मौत के चांस कम हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। अस्पताल, ऑक्सीजन और दवाई के इंतजाम कर लिए गए हैं। इसमें सबसे ज़्यादा ज़रूरत होम आइसोलेशन की ज़रूरत पड़ेगी। 23 दिसंबर को एक अहम बैठक होम आइसोलेशन मैनेजमेंट पर करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...