NIT हमीरपुर के छात्र को अमेजन कंपनी में मिला 1.12 करोड़ रुपए का पैकेज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

एनआईटी हमीरपुर के छात्रों द्वारा निर्धारित उत्कृष्ट प्लेसमैंट में बड़ी-बड़ी कंपनियों में बेहतर पैकेज मिला है। इस वर्ष और भी छात्रों को अच्छी कंपनियों में नौकरी के साथ अच्छा वेतन मिला है। इसी के चलते एनआईटी हमीरपुर के बीटैक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र प्रतीक भरत शर्मा को अमेजन बर्लिन से वार्षिक 1.12 करोड़ रुपए वेतन पैकेज के साथ ऑफ कैंपस प्लेसमैंट ऑफर मिला है। उन्हें गूगल कंपनी से ऑफ कैंपस ऑफर और पेटीएम से ऑन कैंपस प्लेसमैंट ऑफर भी मिला है।

प्रतीक भरत शर्मा ने बताया कि उसकी माता सुमन लता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोल सप्पड़ जिला हमीरपुर में शिक्षिका हैं। उन्हें भी अपने बेटे की इस उपलब्धि को लेकर गर्व है। वहीं एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने प्रतीक को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके आगामी करियर के दौरान दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति की कामना की।

उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ वर्षों की अवधि के दौरान एनआईटी हमीरपुर के छात्र बहुराष्ट्रीय कंपनियों में करोड़ों रुपए के उच्च वेतन पैकेज की नौकरियां लगातार हासिल कर रहे हैं। प्रो. अवस्थी ने कहा कि इस प्रकार की सफलता अन्य छात्रों को अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...