डिपुओं में अब तीन से पांच रुपये सस्ता मिलेगा रिफाइंड तेल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से डिपुओं में तीन से पांच रुपये रिफाइंड तेल सस्ता मिलेगा। एपीएल उपभोक्ताओं को तीन रुपये, जबकि बीपीएल को पांच रुपये तक रिफाइंड तेल सस्ता मिलेगा। वर्तमान में एपीएल को 137 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिल रहा है, जो अब 134 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

केंद्र सरकार की ओर से आयात शुल्क कम होने से तेल के दाम गिरे हैं। वर्तमान राशनकार्ड उपभोक्ताओं को एक लीटर सरसों और एक लीटर रिफाइंड तेल दिया जाता है। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल का टेंडर कर दिया है, जबकि इसी महीने सरसों तेल के टेंडर के लिए आवेदन मांगे जाने हैं।

सरकार की ओर से प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन दिया जाता है। इसमें तीन दालें, दो लीटर तेल, 500 ग्राम प्रतिव्यक्ति चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी पर आटा और चावल मुहैया कराया जा रहा है।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि दालों के दामों में अभी और कमी आएगी। सरकार ने दालों में सब्सिडी बढ़ा दी है। बाजार मूल्य की अपेक्षा डिपो में दालें काफी सस्ती दी जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...