कौन हैं मंजरी वी. महाजन? हिमाचल की इस प्रधानाचार्या को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षा के साथ पर्यावरण में भी किया शानदार काम

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर टीहरा की प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और विद्यालय नेतृत्व में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्थित हमीरपुर के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई सुजानपुर टीहरा की प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। उन्हें आगामी 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगी।

देशभर से 48 शिक्षकों का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है। हिमाचल प्रदेश से तीन शिक्षकों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे गए थे, जिनमें से मंजरी वी. महाजन चयन हुआ है। मंजरी वी. महाजन ने शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और विद्यालय नेतृत्व के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किए हैं।

इससे पहले वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ की प्रधानाचार्या रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व में भलेठ स्कूल को वर्ष 2026 में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड और वर्ष 2025 में वेस्ट वॉरियर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में मंजरी वी. महाजन का स्वागत किया गया।प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उन्होंने कई पहले की हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। उनके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए मंजरी वी. महाजन का चयन सुजानपुर ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

मंजरी महाजन ने कहा कि सभी कम्युनिटी के सदस्यों, अभिभावक, अध्यापक और छात्र सभी इस अवार्ड के लिए मेरे सहयोगी रहे हें। इन सभी को इनका श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि अध्यापन को प्रोफेशनल न लेकर बाकी जिम्मेदारियों का भी निर्वाहन करें।

इस मौके पर उनके पति और राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. विक्रम महाजन, ग्रेड-वन कश्मीर सिंह और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा; 50 घायल

हिमाचल प्रदेश में पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से...