IGMC में 31 अगस्त तक 8 से 2 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे RKS कर्मचारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी में स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में एक बार फिर मरीजों की परेशानियां बढ़ गई है। अस्पताल के आर. के. एस. कर्मचारी रेगुलर पे स्केल की मांग को लेकर मंगलवार से 31 अगस्त तक सुबह 8 से दोपहर बाद 2 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए हैं। 31 अगस्त तक मांग नहीं मानी गई तो 2 सितंबर से पूरे दिन हड़ताल पर जाएंगे।

आर.के.एस. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद पाल ने कहा कि आई.जी. एम. सी. मे 2016 में 36 आर.के.एस कर्मचारियों को और उसके बाद 2019 में एक कर्मचारी को रेगुलर पे स्केल सरकार की नोटिफिकेशन के आधार पर दिया जा चुका है।

लेकिन 2021 में आर के एस के तहत 55 कर्मचारी आठ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं लेकिन सरकार रेगुलर पे स्केल नहीं दे रही है। सरकार 2016 की तर्ज पर 55 आरकेएस कर्मचारियों को रेगुलर पे स्केल देने की अधिसूचना जारी करे अन्यथा 2 सितंबर से पूरे दिन हड़ताल की जाएगी।

आर.के.एस. कर्मचारी संघ के महासचिव विनोद ने बताया कि आर.के.एस कर्मचारी काउंटर पर 2 बजे तक सेवाएं नहीं देंगे सिर्फ एक काउंटर पर आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्ची बनेगी और कैश लेंगे।

अन्य ओ.पी.डी. के लिए पर्ची व कैश सुविधा बंद रहेगी। कर्मचारियों ने बताया कि आई. जी. एम. सी. की तर्ज पर नाहन व टांडा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को भी रेगुलर पे स्केल मिल चुका है, इसलिए उन्हें भी इसी तर्ज पर रेगुलर पे स्केल मिलना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...