अस्पताल में OPD के बाहर खड़े थे मरीज, अचानक हो गया ये हादसा

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पर्ची काऊंटर के दरवाजे के ऊपर लगा शीशा फ्रेम सहित मेडिसन ओपीडी के बाहर खड़े मरीजों पर गिर गया। इस दौरान दो से तीन मरीजों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार दिया गया।

हुआ यूं कि पर्ची काऊंटर का कमरा खोलने के लिए वहां पर मौजूद लोगों द्वारा प्रयास किया जा रहा था। जब दरवाजे को जोर से खोलने का प्रयास किया गया तो अचानक शीशा फ्रेम सहित ओपीडी के बाहर खड़‍े मरीजों पर गिर गया, जिसके चलते 2 से 3 मरीजों को हल्की चोटें लग गईं।

घटना के बाद अस्पताल में मौजूद डॉ. अनुज ने मरीजों का हालचाल जाना और शीशा गिरने को लेकर मोके पर मौजूद कर्मचारियों को लताड़ भी लगाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...