HAS ट्रेनी अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान चली गोली, पुलिस जवान घायल

--Advertisement--

शिमला, 24 मई – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में बुधवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) के ट्रेनी अधिकारियों के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान गोली लगने से पुलिस का एक जवान घायल हो गया। जवान की पहचान हेमराज के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुन्गा की अश्विनी खड्ड स्थित फायरिंग रेंज में एचएएस के प्रशिक्षु अधिकारियों का प्रशिक्षण अभ्यास चल रहा था। इसमें अंडर ट्रेनिंग चल रहे वैंड स्टाफ के चार-पांच जवानों की ड्यूटी भी लगी थी।

फायरिंग अभ्यास के दौरान हेमराज को टांग में गोली लग गई थी। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। डॉक्टर घायल जवान के उपचार में जुटे हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील...

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: CBSE शिक्षक छंटनी परीक्षा पर रोक की मांग खारिज 🚨

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सीबीएसई स्कूलों में...