Coldrif बनाने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार, 20 हजार रखा था इनाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल जिला में विषाक्त कफ सिरप कोल्ड्रिफ से कई बच्चों की मौतों के बाद राज्य पुलिस ने आज कफ सिरप कंपनी के मालिक को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि छिंदवाड़ा से जो एसआईटी चेन्नई गई थी, उसने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन की घेराबंदी करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल आरोपी के चिकित्सीय परीक्षण समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। उसके बाद उसे छिंदवाड़ा लाया जाएगा। आरोपी रंगनाथन की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। राज्य के छिंदवाड़ा और बैतूल, दोनों जिलों को मिलाकर अब तक लगभग डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा मासूम बच्चों की इस विषाक्त कफ सिरप को पीने से मौत हो चुकी है।

वहीं कुछ बच्चों का नागपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन सभी बच्चों का परासिया के डॉ प्रवीण सोनी ने इलाज किया था। बच्चों की कफ सिरप पीने से किडनी प्रभावित हुईं और उसके बाद उनकी मौत हो गई। डॉ प्रवीण सोनी को छिंदवाड़ा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ये कफ सिरप डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी के नाम पंजीकृत मेडिकल स्टोर से बेची गई थी। इस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...