हिमाचल में रक्षाबंधन पर सरकारी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

--Advertisement--

रक्षाबंधन के मौके पर हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है। प्रदेशभर में रक्षाबंधन पर सरकारी अवकाश रहेगा, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को राहत मिलेगी।

हिमखबर डेस्क

रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पहले रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को छुट्टी दी जाती थी, जबकि पुरुषों के लिए अवकाश नहीं होता था। अब त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में सभी के लिए सरकारी अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और आपसी रिश्ते का पर्व है। ऐसे में यह उचित है कि इस दिन पुरुषों और महिलाओं, दोनों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिले। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए एक और राहत रहेगी। म

हिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपने मायके या परिवार से मिलने जाने वाली महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेशभर में सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब पहले की व्यवस्था में बदलाव करते हुए इस बार अवकाश सभी के लिए रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चरस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक...